Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो साल में डीएमएफटी के तहत झारखंड को मिले 2806 करोड़

  • कमाई में अव्वल रहे चाईबासा, चतरा, बोकारो, धनबाद व रामगढ़ जिले
New Delhi : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत झारखंड को दो साल में 2806 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. 2020-21 में झारखंड को डीएमएफटी से 1140 करोड़ रुपए की राशि मिली है. इसमें धनबाद को 297 करोड़, चाईबासा को 242, चतरा को 139, बोकारो को 83 और रांची को 18 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं 2021-22 में चाईबासा को 499 करोड़, धनबाद को 393, बोकारो को 140 और रामगढ़ को 136 करोड़ रुपये प्रदान किये गया हैं. इस साल झारखंड को 1666 करोड़ रुपए की आय डीएमएफटी से हुई है.

गढ़वा, गुमला ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया

डीएमएफटी की राशि खर्च करने में सबसे अव्वल चाईबासा जिला है. जिसने चालू वित्तीय वर्ष में 316 करोड रुपए खर्च किए हैं. वहीं हजारीबाग ने 141 करोड़ खर्च किया है. रामगढ़ फंड की राशि खर्च करने में फिसड्डी रहा है, जबकि रांची ने 26 करोड़ खर्च किए हैं. जिन जिलों ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक एक रुपया भी खर्च नहीं किया है, उनमें बोकारो, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, जमशेदपुर और जामताड़ा शामिल हैं. डीएमफटी को लेकर रांची सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में सवाल पूछे थे, जिस पर केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें – MLA">https://lagatar.in/mla-samri-lal-vs-suresh-baitha-petition-seeking-original-records-dismissed/">MLA

समरी लाल VS सुरेश बैठा: ओरिजिनल रिकॉर्ड मांगे जाने वाली याचिका खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही