Search

 
 
 

परिवार नियोजन शिखर सम्मेलन में झारखंड को प्रथम पुरस्कार

 
Ranchi: नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड को राष्ट्रीय परिवार नियोजन के शिखर सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है. इसके साथ ही बरगढ़, भंडरिया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गढ़वा को परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के समय योग्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन की विधियों को उनके घर तक ससमय आपूर्ति करने के लिए राज्य को पुरस्कृत किया गया.

हम दो हमारे दो के नारों के साथ आगे बढ़ेगा राज्य

जैसा कि सभी के संज्ञान में है कि भारत आने वाले समय में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने जा रहा है. इस समय सभी राज्य का दायित्व है कि हम दो हमारे दो को आत्मसात किया जाए, ताकि नई पीढ़ी को संसाधन की कमी ना हो. सभी को समान शिक्षा एवं समान भोजन प्राप्त हो. गरीबी, बेरोजगारी एवं अन्य असमानता का सामना आने वाली पीढ़ी को झेलना ना पड़े. इसे पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ed-in-action-on-third-day-raid-on-crusher-plant-and-mine-of-heera-bhagat-close-to-pankaj-mishra/">साहिबगंज

: तीसरे दिन भी एक्शन में ईडी, पंकज मिश्रा के करीबी हीरा भगत के क्रशर प्लांट और खदान पर दबिश

नवयुवक-युवतियों को परिवार नियोजन अपनाने की जरूरत

शिखर सम्मेलन में परिवार नियोजन के विजन डॉक्युमेंट 2030 को भी प्रस्तुत किया गया. ऐसा करने वाला भारत सबसे पहला देश है. आंकड़ों के अनुसार, आज विवाहित योग्य दंपति के अनुसार अधिक नवयुवक-युवतियों एवं किशोर को परिवार नियोजन की विधियों को अपनाने की आवश्यकता है.

सम्मान समारोह में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन, गुंजन खलखो राज्य समन्वयक परिवार नियोजन, पलामू और गढ़वा के डीपीएम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-july-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 July।।क्या हुआ बाबूलाल का वादा!।।लालू के करीबी भोला यादव अरेस्ट।।।कहां कठिन हुईं स्कूल की राहें।।सवालों में किताब आपूर्ति निविदा।।6th JPSC पर SC में सुनवाई।।दावाः टूट जाएगी TMC।।सोनिया से ED की पूछताछ पूरी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही