Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने में आगे है झारखंड सरकार, एक महीने में आये 5,75,761 आवेदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में एक जुलाई से 30 जुलाई 2021 तक 5,75,761 केसीसी के आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह आवेदन स्वीकृत होने की प्रक्रिया में हैं. बैंकों को निर्देश दे दिया गया है कि वे किसानों को केसीसी जारी करें. कृषि को झारखंड सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्र में रखा है. यही कारण है कि खेती-बारी में सहूलियत को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है. किसानों को खेतीबारी के दौरान पूंजी की कमी की परेशानी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमाम किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जोड़ने का विशेष निर्देश दे रखा है. पूरे राज्य में 30 लाख किसानों का पीएम किसान योजना के तहत निबंधन हुआ था, उन्हें भी केसीसी से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2020-21 में 13 लाख केसीसी के चालू एकाउंट हैं, जिनमें 82,421 नये किसानों को केसीसी प्रदान किया गया है. सरकार के निर्णय के बाद किसानों का ऋण भी माफ किया गया है. इससे करीब 1,22,238 किसान लाभान्वित हो चुके हैं. अबतक ऋण माफी के तहत 600 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/st-ate-cabinet-decision-monsoon-session-of-the-legislative-assembly-from-september-3-to-9/125012/">राज्य

कैबिनेट का फैसलाः 3 से 9 सितंबर तक विधानसभा का मॉनसून सत्र

लक्ष्य के अनुरूप काम कर रही सरकार

हेमंत सरकार अधिक से अधिक किसानों को केसीसी देने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है. आंकड़ों को देखें तो 2016-17 में 5,57,993 केसीसी, 2017-18 में 3,16,218 केसीसी, 2018-19 में 1,55,953 केसीसी, 2019-20 में 5,01,527 केसीसी और 31 मार्च 2021 तक 8,67,609 केसीसी किसानों को जारी किया गया है.

5 लाख नये किसानों को केसीसी देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने उन सभी किसानों को केसीसी प्रदान करने का निर्देश दिया है, जो अनुसूचित जाति, जनजाति और भूमिहीन कृषक हैं. आदेश के बाद राज्य के करीब पांच लाख किसानों को केसीसी देने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें- सिरमटोली">https://lagatar.in/flyover-will-be-built-from-sirmatoli-chowk-to-mecon-four-lane-road-will-be-built-from-newari-to-namkum/124902/">सिरमटोली

चौक से मेकॉन तक बनेगा फ्लाईओवर, नेवरी से नामकुम तक बनेगी फोरलेन सड़क

किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने का प्रयास

सरकार का प्रयास है कि किसान साहूकारों से कर्ज लेकर उनके चंगुल में न फंसे. इसके लिए सस्ती ब्याज दर पर केसीसी के जरिये किसानों को कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. कृषक मित्र, जनसेवक, अस्सिटेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (एटीएम), ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बीटीएम) को अभियान चलाकर किसानों को केसीसी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है.

30,93,087 किसानों का हुआ था निबंधन

राज्य के 24 जिलों में केसीसी के लिए 30,93,087 किसानों का निबंधन हुआ था. इनमें से पहले चरण में 30,67,296 किसानों के आवेदन स्वीकृत किये गये. वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 में 69, 259 केसीसी बैंकों द्वारा स्वीकृत किया गया. राज्य के सभी जिलों में शिविर लगाकर केसीसी आवेदन किसानों से प्राप्त किया गया. बोकारो के किसान सबसे अधिक केसीसी से लाभान्वित हुए, इसके बाद पाकुड़, रामगढ़ और गुमला के किसानों ने केसीसी का लाभ लिया. शेष जिलों में भी बड़ी संख्या में किसानों को केसीसी के लाभ से जोड़ा जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही