आपदा से प्रभावित आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, डीसी ने दी स्वीकृति)
तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दे रही हेमंत सोरेन की सरकार
राम शिंदे ने कहा कि झारखंड सरकार काम नहीं कर रही है. जब से यह सरकार सत्ता में आयी है, राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ और लव जिहाद के मामले बढ़े हैं. धर्मांतरण के मामलों में वृद्धि हुई है. सरकार तुष्टिकरण की नीति के तहत इन्हें बढ़ावा दे रही है. इस सरकार की नीति और नीयत दोनों ठीक नहीं है. हेमंत सोरेन की सरकार ने स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर युवाओं को धोखा दिया. महिलाओं और किसानों के लिए रघुवर सरकार के समय बनी योजनाओं को बंद कर दिया. केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं को भी झारखंड में लटका रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-files-pc-against-10-including-former-dc-chhavi-ranjan-afsar-ali-amit-agarwal/">लैंडस्कैम: पूर्व DC छवि रंजन, अफसर अली, अमित अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ ED ने दायर की PC
मोदी और रघुवर सरकार की उपलब्धियां गिनाई
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राम शिंदे ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में 9 आईआईएम खोले. 225 मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई. 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दी गयी. 9300 जन औषधि केंद्र खोले गये. 5.65 करोड़ से ज्यादा लाभुकों को मिशन इंद्रधनुष का फायदा मिला. 2.97 करोड़ लोगों को वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारत वापसी हुई. नेशनल हाइवे बनाने में 208 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. पहले 12 किमी सड़क प्रतिदिन बनते थे. अब 37 किमी प्रतिदिन बन रहे हैं. पहले 74 हवाई अड्डे थे. मोदी सरकार ने 74 नये हवाई अड्डे बनवाये. उत्तर पूर्वी राज्यों में उग्रवादी घटनाओं में 76 फीसदी की कमी हुई. वहीं झारखंड के खूंटी को पीएम ने देश के पहले सोलर कोर्ट की सौगात दी. झारखंड से ही मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई. पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में देशभर में मनाने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-court-sent-amit-agarwal-and-dilip-ghosh-to-jail/">आर्मीलैंड स्कैम : अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को कोर्ट ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment