Search

 
 
 

झारखंड  : इको टूरिज्म और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर सरकार का फोकस, CM ने दिये अहम निर्देश

हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया.
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi : मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां इको टूरिज्म विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए,

 

उन्होंने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची समेत अन्य जिलों में इको टूरिज्म की संभावनाओं वाले स्थलों को विकसित करने के निर्देश दिए.  साथ ही झारखंड की नई पर्यटन नीति तैयार करने, पतरातू व्यू पॉइंट के विकास, रोपवे निर्माण, नेतरहाट में ग्लास ब्रिज या ग्लास वॉच टावर, कोयल व्यू पॉइंट कॉटेज, ट्रैकिंग सुविधा तथा लोध फॉल में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया.

 

खेल विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक तंगी के कारण अन्य कार्य करने की नौबत नहीं आनी चाहिए. उन्होंने खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करने, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं बनाने, खेलगांव की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के एक्सपोजर विजिट पर भी बल दिया.

 

कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने राज्य के कलाकारों का डेटाबेस तैयार करने और उसका जिला स्तर पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 12 हजार कलाकारों का निबंधन किया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने निबंधित कलाकारों के लिए अन्य राज्यों के प्रतिष्ठित कला संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास से राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने सभी पर्यटन परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री  सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, विभागीय सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही