Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड सरकार को भी ऑपरेशन लोटस का खतरा, मोबाइल से सभी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे- महुआ मांझी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड में उठे सियासी हलचल के बीच यूपीए के सभी विधायक तीन बसों में सवार होकर सीएम आवास से निकल गये है. पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपीए के विधायक को  खूंटी के लतरातू डैम ले जाया गया है. खूंटी डैम में अस्थाई रिजॉर्ट बनाया गया है. जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट के सभी मंत्री, विधायक डेरा डालेंगे. सभी बसों के निकलने के बाद झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी भी सीएम आवास से निकली. महुआ मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में भी ऑपरेशन लोटस का खतरा मंडरा रहा है. पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-buses-carrying-upa-mlas-to-latratu-dam-in-khunti/">BIG

BREAKING : यूपीए विधायकों को खूंटी के लतरातू डैम लेकर जा रही बसें
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-mlas-came-out-of-chief-ministers-residence-in-three-buses-cm-is-also-with-them/">BIG

BREAKING : मुख्यमंत्री आवास से तीन बसों में सवार होकर निकले विधायक, सीएम भी हैं साथ

झारखंड में कई खूबसूरत स्थल हैं. ऐसे में बाहर कहां जायेंगे 

उन्होंने कहा कि आप सबों ने देखा  कि पिछले दिनों महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली क्या हुआ है. बीजेपी ऑपरेशन लोटस के जरिये  गैर भाजपाई सरकारों को अस्थिर कर रही है. जब मीडियाकर्मियों ने महुआ मांझी से पूछा कि सभी विधायकों के साथ हेमंत सोरेन कहा गये है तो उन्होंने कहा कि झारखंड में कई सारे खूबसूरत स्थल हैं.  ऐसे में सभी बाहर कहां जायेंगे. किसी सुंदर स्थल पर सभी एकजुट होकर मिलेंगे और साथ में ही रहेंगे. सभी विधायक एक दूसरे के साथ मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहेंगे.  जब विधायकों के बैठक में शामिल होने की बात पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि कुछ विधायक बीमार हैं, जो बैठक में नहीं आ सके. इसे भी पढ़ें - 2450">https://lagatar.in/2450-soldiers-will-get-promotion-in-asi-police-headquarters-issued-order/">2450

सिपाहियों को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही