Search

 
 
 

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है झारखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र

 
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का आग्रह किया है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड सशस्त्र पुलिस वाहिनी, पुलिस लाइन और सभी जिला पुलिस मुख्यालय जहां अस्पताल और नर्सिंग क्लिनिक की सुविधा है, वहां पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए नियमित रूप से चिकित्सकों की पदस्थापन करने की व्यवस्था करना उचित होगा.

विषम परिस्थितियों में काम करते हैं जवान

पत्र में कहा है कि विपरीत और विकट परिस्थितियों में राज्य के पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं. सरकार की इस व्यवस्था से चिकित्सीय सुविधा आसानीपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने में हम सफल रहेंगे. पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सरकार का यह कदम उचित होगा.
इसे भी पढ़ें - अपहृत">https://lagatar.in/ranchi-police-recovered-the-kidnapped-youth-safely-5-arrested/">अपहृत

युवक को रांची पुल‍िस ने किया सही-सलामत बरामद, 5 ग‍िरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही