Search

 
 
 

भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी है झारखंड सरकार : बिजेंद्र पाठक

 
  • - क्षेत्र भ्रमण के बाद भाजपा नेता ने विश्रामपुर में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • - जल-जंगल-जमीन की बात करने वाले हेमंत भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने मे लगे हैं : बिजेंद्र पाठक
Vishampur (Palamu) :  भाजपा नेता बिजेंद्र पाठक ने शुक्रवार को विश्रामपुर का भ्रमण किया. इसके बाद गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रवींद्र नाथ उपाध्याय के विश्रामपुर आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. बिजेंद्र पाठक ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की बात करने वाले हेमंत सोरेन ने पांच साल भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में गुजार दिया. इनके कार्यकाल में अपराधी व उग्रवादी बेलगाम रहे. बेरोजगारी और पलायन से राज्य में अराजक स्थिति उत्पन्न कर दी. आगे कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित इनके कई अधिकारी जेल चले गये. इन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया. वहीं चुनाव आते ही ये कई नारे और वादे लेकर जनता को बरगलाने में लग गये. लेकिन झारखंड की जनता इनका असली चरित्र जान चुकी है, अब वे उनके किसी भी बहकावे में नहीं आयेगी. भाजपा नेता ने कहा कि आसन्न विस चुनाव में जनता उन्हें नकारते हुए भाजपा को अपना समर्थन देगी और झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी. मौके पर भाजपा के पूर्व गढ़वा जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी,रवींद्र नाथ उपाध्याय,पंकज कुमार लाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही