Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों के साथ छलावा कर रही है झारखंड सरकार: आजसू

Advertisement
Advertisement
Latehar: आजसू पार्टी की एक बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी में सीएम ने जोहार यात्रा के दौरान लातेहार में दो मॉडल डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन किया था. लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी दोनों डिग्री कॉलेज में सत्र चालू नहीं हो पाया. अमित कुमार ने कहा कि झारखंड की यह सरकार छात्रों के साथ धोखा कर रही है. झारखंड में विकास सिर्फ पोस्टर व बैनर में ही दिखायी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला मुख्यालय में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज का नहीं होना एक अभिशाप है. कहा कि आजसू पार्टी इन कॉलेजों को खुलवाने के लिए आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें - गाजा">https://lagatar.in/not-israel-some-other-team-is-behind-the-attack-on-gaza-hospital-joe-biden/">गाजा

अस्पताल पर हुए हमले के पीछे इजरायल नहीं, किसी दूसरी टीम का हाथ : जो बाइडेन

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला प्रवक्ता नीतेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, प्रिंस दुबे, श्रीकांत पासवान, मनीष पांडेय, आदित्य दुबे, सुधांशु कुमार, रजनीश रंजन साहू, लकी पांडेय, आकाश गुप्ता बिट्टू (बिन्नी), मनु कुमार, प्रत्यूष कुमार व अंकित कुमार समेत कई आजसू नेता व छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/enjoy-virtual-reality-museum-at-cmpdi-ranchi-know-the-secrets-of-the-solar-system/">रांची

के CMPDI में लें वर्चुअल रियलिटी म्यूजियम का आनंद, सौर मंडल के रहस्य जानें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही