Lagatar Desk: गांव में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है ? कितने लोग बीमार हो रहे हैं ? कितने मर गये ? सरकार के स्तर से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया जा रहा. गांव तक सरकार की पहुंच बहुत कम है. Lagatar.in के संवाददाता आज 24 गांव में पहुंचे. वहां पहुंचकर संवाददाताओं ने गांव में पड़ताल की. साथ ही कोरोना की स्थिति को लेकर मुखिया से ली. जो आंकड़े सामने आये हैं, वो चौंकाने वाले हैं. पता चला कि पिछले 47 दिन में 24 गांव में 125 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि गांव में कुल 4103 लोग बीमार हैं. सभी सर्दी, खांसी और तेज बुखार से पीड़ित हैं. इन गांवों में जांच कराने की सुविधा नहीं है. ना ही उनके पास पर्याप्त मात्रा में दवाईयां ही हैं.
इसे भी पढ़ें – Lagatar Investigation : झारखंड सरकार कह रही- कम हो रहा कोरोना, हमने पाया 23 गांव में 47 दिन में 201 की मौत, 4650 हैं बीमार
जिला (गांव) | मृतकों के नाम | मृतकों की संख्या | बीमार |
जामताड़ा (डीवीसी उदलबनी) | 1.मनु बास्की 2.झुमका महतो 3.मुखी बास्की 4.लखन हेम्ब्रम 5.सोनामुनी सोरेन | 5 | 2 |
जामताड़ा (कंचनबेड़ा) | 1.महादेव मुर्मू 2.भुसू टुडू 3.रामेश्वर हेम्ब्रम 4.बझवा मरांडी | 4 | 30 लोग थे पहले बीमार |
दुमका (कुकुरतोपा) | 1जसाई मुर्मू, 2रंजन मरांडी, 3लखिराम मरांडी 4कुटुम | 4 | 100 |
दुमका (दोनदिया) | मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं | 2 | 200 |
बोकारो(रानीपोखर) | 1गुलाबी देवी 2जगदीश गुप्ता 3अलकुशा देवी एवं 2 अन्य | 5 | 100 |
बोकारो(मधुडीह) | फिलहाल किसी की मौत नहीं | 50-60 | |
बोकारो ,बेरमो( स्वांग उतरी पंचायत) | 1मुनवा देवी 2सुनीता देवी 3शंकर चौहान 4जितेंद साव 5मुनी देवी 6टोकन भुइयां 7लखिया देवी 8सामा देवी 9शुकरो उरांव 10सलाउद्दीन अंसारी 11 कौशल्या देवी 12 खीरवा कमार 13 क्रांतिकारी सिन्हा 14 रामसेवक राम 15 भीम कमार 16शंकर निषाद 17 रामबचन 18 चमन कुमार 19 किशोरी कमार | 19 | 150-200 |
देवघर (मानिकपुर) | 1 संगीता देवी | 1 | 10 |
देवघर (सरासनी) | 1 अर्जुन दास | 1 | 1 |
धनबाद (कुम्हारडीह ) | 1अनिल कुम्भकार 2.निमाई मंडल 3.बिट्टू सिंह 4.सुनील मंडल 5.हिरेन चन्द्र देव 6.मृत्युंजय चन्द्र देव 7अनिल पात्रा– 8.मनोरमा देवी | 8 | फिलहाल कोई बीमार नहीं |
धनबाद(पलानी) | 1सुधांशु मंडल 2कलावती देवी 3जिहूड महतो 4तारापद महतो | 4 | 60 |
धनबाद (गुलूडीह) | 1चाइना देवी 2सुधीर मंडल 3रूबी बेसरा 4शांति देवी | 4 | 40 |
धनबाद (काशीटॉड ) | 1रबुउल हुसैन 2.बसिरन बीबी 3.तालिब हुसैन रियाजुल अंसारी 5.यूनुस अंसारी 6.आजाद अंसारी आलम अंसारी | 7 | फिलहाल कोई बीमार नहीं |
कोडरमा (लोचनपुर) | 1 मुंद्रिका देवी 2 भिखनी देवी 3 ईश्वर साव | 3 | 60 |
कोडरमा (पूर्णानगर) | 1उनिया देवी 2चमनी देवी 3भगीरथ राम 4द्वारिका महती | 4 | 50 |
हजारीबाग (कदमा खुर्द) | 1 आफताब खान 65 2 मुस्ताक खान 70 | 2 | 30 |
हजारीबाग (बलियंद) | 1 त्रिभुवन रविदास | 1 | 70 |
हजारीबाग (गदोखर) | महावीर साव उमा देवी रवि साव तालों राम सोमरी देवी नीरज यादव 7 चमेली देवी 8 दासों साव 9 रामा कुमार ठाकुर 10 शाहनवाज बेक 11 सुल्तान अहमद 12 मुस्ताक अंसारी 13 मोइन खान 14 विशुन रविदास 15 सकीला खातून 16 त्रिभुवन रविदास 17 कौशल्या देवी 18 जणवा देवी | 18 | 200 |
गिरिडीह (मंडीरडीह) | 1-मनोहर राम 2-मनोरमा देवी 3-दामोदर राम 4-कलावती देवी 5-सुगनी देवी | 5 | 300 |
गिरिडीह (फिटकोरिया) | 1-उस्मान मियां 2-मो रउफ मियां 3-चरका मियां 4-हरखू मियां 5-करीम मियां | 5 | 400-500 |
गिरिडीह(मानजोरी) | 1-मनोहर राम 2-मनोरमा देवी 3-दामोदर राम 4-कलावती देवी 5-सुगनी देवी | 5 | 300-400 |
रामगढ़ (बलकुदरा) | 1 – गोविंद मुंडा 2 – फिलोमिना धनवार | 2 | 40 |
खूंटी (तपकारा) | 1 पदमोहन साव 65 2 बसंती देवी 40 3 फिलिप गुड़िया 35 4 सरोज बाला गुड़िया 70 5 पुनीत लकड़ा 45 6 जसुवा मुचु 50 7 सामुएल गुड़िया 70 8 सोभित कुमार 9 नामजन गुड़िया 10 प्रभूदयाल गुड़िया 11 ख्रस्टोपाल गुड़िया 12 विशेस्वर चौधरी 13 नुरुल होदा | 13 | 1500 |
खूंटी (दिंयाकेल) | 1 मंसिर तोपनो 2 रोयन तोपनो 3 मारलिन तोपनो | 3 | 150 |
टोटल | 125 | 4103 | |
इसे भी पढ़ें – Lagatar investigate : झारखंड सरकार कह रही- कम हो रहा कोरोना, हमने पाया 16 गांव में 47 दिन में 128 की मौत, 1494 बीमार
गांव में स्वास्थ्य सुविधा की बहुत कमी है इसे सुधार करने की बहुत आवश्यकता है
Super