Search

 
 
 

झारखंड सरकार लिखी स्कॉर्पियो ने अंतिम यात्रा में शामिल युवक को मारी टक्कर, गाड़ी में तोड़फोड़

रांची के किशोरगंज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,
 

Ranchi  :  रांची के किशोरगंज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी.

 

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है उस स्कॉर्पियो पर झारखंड सरकार लिखा हुआ था.

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद उग्र लोगों ने स्कॉर्पियो के दोनों शीशे तोड़ दिए और वाहन में तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन कौन चला रहा था और हादसा कैसे हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही