Search

 
 
 

उर्दू शिक्षक के पद को समाप्त किया तो उर्दू जबान के साथ होगी नाइंसाफी : अनीस

 
Ranchi: यूनाइटेड मिल्ली फोरम,झारखंड के जनरल सेक्रेटरी अफजल अनीस ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में सभी जबान के साथ इंसाफ की जो पॉलिसी पहले से चली आ रही है, उसमें नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए. साक्षरता विभाग की ओर से एक नियमावली जारी की गई है. जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के उर्दू शिक्षकों की बहाली को मर्ज कर दिया गया है. यानी अब आगे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस पत्र से मालूम होता है कि आने वाले दिनों में अब उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं की जायेगी. प्रारूप में साफ लिखा है कि यह पद अब मरणशील संवर्ग होगा. प्रारूप से स्पष्ट है कि अब कोई भी नई नियुक्ति नहीं की जायेगी और नियुक्ति के लिये पद भी उपलब्ध नहीं होंगे. यानी अब आगे उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं होगी. झारखंड सरकार अविलंब इस प्रारूप को रद्द करे अन्यथा फोरम पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी. इसे भी पढ़ें -शीतलहर">https://lagatar.in/jharkhand-in-the-grip-of-cold-wave-minimum-temperature-reached-4-8/">शीतलहर

की चपेट में झारखंड, 4.8 पहुंचा न्यूनतम तापमान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही