Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड सरकार स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई के लिये पर्याप्त सुविधा दे : प्रो. शाहनवाज खान

Advertisement
Advertisement
Ramgarh  :  उर्दू दिवस के मौके पर अंजुमन फरोग उर्दू, झारखंड के रामगढ़ जिला शाखा द्वारा कर्म में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रो शाहनवाज खान ने कहा कि झारखंड सरकार सरकारी स्कूलों में उर्दू की पढाई के लिये प्रयाप्त सुविधा दे. उर्दू झारखंड राज्य की दूसरी राजकीय भाषा है. अविभाजित बिहार के समय से ही इस क्षेत्र में उर्दू शिक्षा की व्यवस्था रही है, लेकिन इसे सरकारी स्तर से नजर अंदाज किया जाता रहा है. झारखंड सरकार उर्दू शिक्षक नियुक्त करें और उर्दू की किताबें उपलब्ध कराई जाए ताकि उर्दू भाषी विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/new-bombay-sweets-fined-rs-1-lakh/">चाईबासा

: प्रताप क्रिकेट क्लब ने एसआर रूंगटा ग्रुप को 16 रनों से हराया

उर्दू अखबार और पत्रिकाएं खरीद कर पढ़ें

समारोह की अध्यक्षता नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना जमीरुद्दीन खान  की और संचालन रतवे जमा मस्जिद के इमाम कारी अनवर तबस्सुम ने किया.इमाम कारी अनवर तबस्सुम ने कहा कि उर्दू भाषी अपने घरों मे उर्दू पढ़ने लिखने का माहौल बनाए. उर्दू मध्यम से ही शिक्षा प्राप्त करे. साथ में दूसरी भाषा और विषय का भी ज्ञान प्राप्त करे. वही मुफ्ती अबुल कलाम सकाफी ने कहा कि उर्दू अख़बार और पत्रिकाएं खरीद कर पढ़ें, उर्दू पुस्तकालय स्थापित करें, दुकानों ,घरों और कार्यालयों में नामों की तख्तियां उर्दू में लगाएं, साथ ही सभी प्रकार के पत्र और आवेदन पत्र उर्दू में ही लिखा करें. समारोह को इमतियाज अंसारी, मो. सलीम, मंजूर अंसारी, मास्टर एहसान, मास्टर शकील, शराफत हुसैन, इमरान अंसारी, मो. असफाक ने भी संबोधित किया. समारोह को कामयाब बनाने में तनवीर आलम, मो. तौसीफ, मो. आसिफ, हैदर अली, सहनवाज हुसैन , सालिक नवाज खान योगदान रहा.समारोह में मो फखरुद्दीन, कासिम अंसारी ,अली इमाम, हमीद अंसारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही