Search

 
 
 

यूक्रेन से निजी खर्च पर झारखंड आने वालों के टिकट की राशि रिइम्बर्स करेगी झारखंड सरकार : हेमंत सोरेन

 
Ranchi  :  यूक्रेन में फंसे झारखंडवासियों को हर संभव मदद पहुंचाने को लेकर हेमंत सोरेन सरकार प्रयासरत है. शुक्रवार शाम यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से मुख्यमंत्री ने जानकारी मांगी थी. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये थे, अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे सभी झारखंडवासी अपने निजी खर्च से वापस आते हैं तो पूरी राशि को राज्य सरकार Reimburse यानी अदा करेगी. मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-care-india-has-given-corona-vaccine-to-more-than-one-lakh-people/">धनबाद

: केयर इंडिया ने एक लाख से अधिक लोगों को लगाया कोरोना का टीका

फोन नंबरों पर संपर्क कर पूरी जानकारी दें

बता दें कि इससे पहले में यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए किए गये झारखंडवासियों के परिवारजनों से अपील कर मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे झारखंड कंट्रोल रूम द्वारा जारी फोन नंबरों पर संपर्क कर पूरी जानकारी दें. राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी को हर संभव मदद  करेगी.

कंट्रोल रूम ने 11 फोन नंबर जारी किए 

0651  - 2481055,0651 -  2480058,0651 -  2480083,0651 -  2482052,0651 -  2481037,0651 -  2481188 व्हाट्सएप्प नंबर-9470132591,,9431336427,9431336398,9431336472,9431336432 . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही