Search

झारखंड सरकार की बड़ी घोषणा: छात्राओं को हर माह मिलेंगे 1 हजार रुपये

Ranchi: राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. इसके तहत, छात्राओं को हर माह 1 हजार रुपये का यात्रा भत्ता दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-budget-will-increase-savings-of-people-budget-that-will-fulfill-the-dreams-of-every-indian/">पीएम

मोदी ने कहा, बजट जनता की सेविंग्स को बढ़ाने वाला…हर भारतीय के सपनें पूरा करने वाला बजट

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

इस यात्रा भत्ता का लाभ लेने के लिए छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. इसका लाभ उन छात्राओं को भी मिलेगा, जो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं.

उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का उद्देश्य

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह यात्रा भत्ता दिया जाएगा.

राज्य सरकार की अन्य घोषणाएं

राज्य सरकार विश्वविद्यालयों में रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नीति लागू करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा, 10 फरवरी को छह पोर्टल की लॉन्चिंग की जाएगी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/status-of-skill-development-mission-in-jharkhand-5-lakh-trained-only-2-lakh-got-job-offer/">झारखंड

में स्किल डेवलपमेंट मिशन का हालः 5 लाख को किया ट्रेंड, सिर्फ 2 लाख को मिला जॉब ऑफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//