Saurav Singh प्रमोटी अफसरों के हाथों में राज्य के 24 में से 12 जिलों की कमान Ranchi : झारखंड के 24 जिलों में पुलिस के लिए अलग-अलग तरह की चुनौतियां रहती है. पुलिस को कानून व्यवस्था से लेकर वीआईपी ड्यूटी और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी होती है. जाहिर है कि ऐसी विशेष परिस्थितियों वाले राज्य में पुलिसिंग काफी कठिन होता है. ऐसे में झारखंड सरकार का स्टेट पुलिस सर्विस के अफसरों पर भरोसा बढ़ा है. राज्य में 24 जिलों में से 12 जिलों की कमान प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों के हाथ में है. वर्तमान में झारखंड पुलिस में डायरेक्ट आईपीएस के कुल 42 एसपी रैंक के अधिकारी है. वहीं स्टेट पुलिस सर्विस के 29 अधिकारी एसपी रैंक है.
झारखंड सरकार का प्रमोटी अफसरों पर बढ़ रहा भरोसा, इनके जिम्मे 12 जिलों की कमान
Last Updated: Feb 28, 2024 12:00 AM (IST)