Search

 
 
 

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुडुचेरी का भी प्रभार

 
Ranchi :  झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुडुचेरी का भी प्रभार सौंपा गया है. दरअसल तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दिया था. साथ ही तमिलिसाई ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से भी इस्तीफा दिया था. तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपा था. जिसे द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है.

राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया 

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में सेवा करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी पाकर धन्य हूं. उन्होंने कहा कि ‘मैं अपनी मातृभूमि की सेवा करने की यह बड़ी, अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के लिए हमारी प्रिय माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही