Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे कमजोर वर्ग के युवाओं को मुफ्त कोचिंग देगी झारखंड सरकार, लातेहार से शुरुआत

Advertisement
Advertisement
Latehar: हेमंत सरकार अब राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में मदद करेगी. इसकी शुरुआत लातेहार जिला से हो गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मानना है कि ऐसे युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग देकर हम उनका भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं. बता दें कि लातेहार झारखंड के एक नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लातेहार ऐसा पहला जिला बन गया गया है, जिसने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवकों के लिए `इंटीग्रेटेड कोचिंग कार्यक्रम` उपलब्ध कराया गया हैं. कोडरमा में भी इस तरह की इंटीग्रेटेड कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/burudih-railway-gate-to-remain-closed-during-the-day-on-saraikela-kharsawan-route-from-october-10-11/">सरायकेला-खरसावां

मार्ग पर 10-11 अक्टूबर को दिन में बंद रहेगा बुरुडीह रेलवे फाटक

100 से 130 युवाओं को मुफ्त कोचिंग सेवा देने की हुई पहल

लातेहार की अधिकतर आबादी गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में आती है. निजी कोचिंग संस्थान की ऊंची फीस वहन करने में असक्षम होने के कारण ऐसे युवाओं की आकांक्षाएं दम तोड़ देती हैं. इन युवाओं की परिस्थिति को समझते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वाकांक्षी कदम उठाते हुए `इंटीग्रेटेड कोचिंग कार्यक्रम` का शुभारंभ किया गया. जिसके तहत 100 से 130 युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाएं की तैयारी करवाने के लिए मुफ्त कोचिंग सेवा प्रदान करने की परिकल्पना ने मूर्त रूप लिया. इसे भी पढ़ें- 7वीं-10वीं">https://lagatar.in/7th-10th-civil-services-jpscrevised-answer-released-changes-made-11-questions-all-will-get-equal-marks-4/">7वीं-10वीं

सिविल सेवा JPSC: संशोधित उत्तर जारी, 11 प्रश्न में किये गये बदलाव, 4 सवालों में सभी को मिलेगा समान मार्क्स

अनुभवी और योग्य शिक्षक ले क्लास

कार्यक्रम के अंदर यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कई चरणों में सफल हो चुके अनुभवी एवं योग्य शिक्षक क्लास ले रहे हैं. कोचिंग संस्थान के अंदर लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही, अन्य राज्यों और जिलों के अनुभवी शिक्षकों से डिजिटल माध्यम से पढ़वाने के लिए भी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही