Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड ग्रामीण बैंक को राष्ट्रीय ग्रमीण बैंक बनाया जाये : मलिक कौशिक

Ranchi :  गुरुनानक स्कूल में शनिवार को झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के अधिवेशन में राज्य भर के ग्रामीण बैंककर्मी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मलिक कौशिक ने कहा कि छोटे- छोटे बैंक को मिलाकर झारखंड ग्रामीण बैंक को राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक बनाया जाये. इससे लोगों की सुविधा को जन- जन तक पहुंचाने में आसानी होगी. राज्य के कर्मचारियों को एकजुट होकर रहना होगा, क्योंकि बहुत सारी चुनौतियां हैं. झारखंड में सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं. ये गांव के लोगों से जुड़े हुए हैं. झारखंड ग्रामीण बैंक कॉमर्शियल बैंक की बराबरी कर रहा है.

श्रम कानून का लाभ नहीं दिया जा रहा- शिवकरण

महासचिव शिवकरण द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण बैंक की मजबूती के लिए कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए. चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति 15 वर्षों से नहीं हो पायी है. जो लोग वर्षों से काम कर रहे हैं, उन्हें श्रम कानून का लाभ नहीं दिया जा रहा है. रिजर्व बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा भी नहीं मिल रही हैं. पेंशन के मामले में हमारे साथ नाइंसाफी किया जा रहा है. 2012 के बाद बैंक में योगदान देने वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ से वंचित रखा गया है. ग्रामीण बैंक में नियुक्तियां भी दूसरे बैंकों की तरह होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – भगवान">https://lagatar.in/god-trusts-the-security-of-the-prisoner-ward-of-rims-the-main-gate-remained-open-security-personnel-missing/">भगवान

भरोसे रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा, खुला रहा मेन गेट, सुरक्षाकर्मी गायब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही