Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : सीएम की घोषणा के चार माह बाद भी गुरुजी क्रेडिट कार्ड अबतक शुरू नहीं

Advertisement
Advertisement
Rajnish Prasad Ranchi : झारखंड के गरीब विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए कम ब्याज पर शैक्षिक ऋण देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने की घोषणा की थी. यह घोषणा चार महीने पहले किया गया था. लेकिन अबतक योजना शुरू नहीं हो पायी है. वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बजट के बाद ब्रीफिंग में कहा था कि शैक्षणिक ऋण के लिए बैंक गारंटर मांगते हैं. लेकिन गरीब छात्र आमतौर पर इसे देने में असमर्थ होते हैं. ऐसे में वे उच्च शिक्षा का मौका गंवा बैठते हैं. गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत राज्य सरकार ऐसे गरीब विद्यार्थियों के लिए गारंटर होगी.

मसौदा तैयार, दिशा-निर्देश तय करने की प्रक्रिया चल रही : निदेशक

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक सूरज कुमार ने इस सिलसिले में कहा कि इसके लिए दिशा-निर्देश तय करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए अधिकारियों ने बिहार और बंगाल का दौरा भी किया है. यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि झारखंड की स्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त  दिशा-निर्देश तय किये जाएं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग में कोई सचिव नहीं है. पूर्व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव केके खंडेलवाल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए हैं. बताया कि हमने इस योजना के लिए दिशा-निर्देशों का अंतिम मसौदा पहले ही तैयार कर लिया है. विभाग में सचिव नियुक्त हो जाने के बाद हम उनसे परामर्श करेंगे और निर्देश पारित करेंगे. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-judge-uttam-anands-killers-lakhan-and-rahul-will-remain-behind-bars-till-their-last-breath-know-the-decision-of-cbi-court/">BREAKING

: जज उत्तम आनंद के हत्यारे लखन और राहुल अंतिम सांस तक रहेंगे जेल की सलाखों के पीछे, जानें CBI कोर्ट का फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही