Search

बालू तस्करी का बड़ा केंद्र बन चुका है झारखंडः पीएम मोदी

Garhwa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गढ़वा के चेतना मैदान से हुंकार भरी. अपने भाषण के दौरान झामुमो-कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड बालू तस्करी का केंद्र बन गया है. सरकार माफियायों की गुलाम बन गई है. सरकारी ठेकों में बंदरबांट हो रहा है. ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा खूब फल-फूल रहा है. झामुमो, कांग्रेस और राजद ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है. ये तीनों दर घुसपैठियों के समर्थक हैं. झारखंड के स्कूलों में सरस्वती वंदना पर रोक लग रही है, मां दुर्गा को रोक दिया जाता है. तीज त्योहार पर पत्थरबाजी होती है और घुसपैठ का मामला कोर्ट में जाए और प्रशासन इंकार करे तो पता चलता है कि स्थिति कितनी खतरनाक है. पानी सिर के उपर से गुजरने लगा है. रोटी- बेटी और माटी को छिना जा रहा है. झामुमो, कांग्रेस और राजद की यही कुनीति रही तो आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा. इसे भी पढ़ें - पहले">https://lagatar.in/hatia-assembly-has-the-highest-number-of-voters-in-the-first-phase-all-the-booths-of-ranchi-assembly-are-in-urban-areas/">पहले

चरण में हटिया विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता, रांची विधानसभा के सभी बूथ शहरी क्षेत्र में

घुसपैठिया गठबंधन को उखाड़ फेंकना है

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड से घुसपैठिया गठबंधन को उखाड़ फेकना है. एक-एक वोट रोटी-बेटी और माटी के लिए जाना चाहिए. एनडीए की सरकार में ही झारखंड का तेज विकास संभव है. मंडल डैम पर पीएम मोदी ने कहा कि इस डैम का निर्माण दशकों पहले शुरू हुआ था. इसको केंद्र ने गति देने का फैसला लिया. 2019 में इसकी आधारशिला रखी गई. लेकिन जेएमएम सरकार ने रोड़ा अटका दिया. राज्य सरकार ने प्रभावितों को पैसा नहीं दिया. इसी सोन-कनहर परियोजना भी कब की शुरू हो जाती. हम चियांकी एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करना चाहता है. पलामू और गढ़वा में सोलर पार्क स्वीकृत किए गए हैं. लेकिन इस परियोजना के लिए राज्य सरकार जमीन नहीं दे रही है. भाजपा विकास और विरासत दोनों को महत्व देती है. आदिवासियों का विकास किया जा रहा है.बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह पूरे देश में मनाया जाएगा. झारखंड का तेज विकास भाजपा की गारंटी है. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-dubeys-tweet-ranchi-ssp-and-deoghar-sp-are-conspiring-against-ed-officers/">निशिकांत

दुबे का ट्वीट,रांची SSP और देवघर SP कर रहे ED अधिकारियों के खिलाफ साजिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//