Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड अब भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुकी है. यह एक ऐसा राज्य बन गया है जहां हर दिन नए-नए घोटालों के इनोवेटिव तरीके अपनाए जा रहे हैं. केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,जननी सुरक्षा योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने का प्रयास कर रही है. लेकिन झारखंड की भ्रष्ट व्यवस्था इन योजनाओं की राशि का दुरुपयोग कर रही है, जिससे आम जनता को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है.
का चुनाव आयोग को जवाब, हरियाणा से 7ppm का पानी यमुना में आया, नायाब सैनी पर करें FIR हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
मोतियाबिंद कैंप के नाम पर करोड़ों का गबन
अजय साह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों में योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार के अनोखे तरीके अपनाए जा रहे हैं. मोतियाबिंद के नाम पर फर्जी कैंप लगाकर करोड़ों रुपये का गबन किया गया. एक ऐसी कंपनी को जीएसटी का भुगतान किया गया, जिसका रजिस्ट्रेशन पहले ही रद्द हो चुका था, फिर भी उसे देवघर में लाखों रुपये का भुगतान किया गया. यह एक बड़ा वित्तीय घोटाला है, जो सरकारी तंत्र में गहरी अनियमितताओं को दर्शाता है. ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का कोई हिसाब नहीं मिल रहा है. यह स्पष्ट रूप से एक संगठित घोटाले की ओर इशारा करता है. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwals-reply-to-election-commission-7ppm-water-from-haryana-came-into-yamuna-file-fir-against-nayaab-saini/">केजरीवालका चुनाव आयोग को जवाब, हरियाणा से 7ppm का पानी यमुना में आया, नायाब सैनी पर करें FIR हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment