Rajneesh Prasad Ranchi : नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होगी. अब छात्रों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए प्लस 2 स्कूलों में जाना होगा. वर्तमान समय में झारखंड में कुल 635 प्लस टू स्कूल हैं, जिनमें से 510 प्लस टू स्कूलों में पद स्वीकृत हैं. जबकि 125 स्कूलों को प्लस टू के लिए अपग्रेड किया गया है. लेकिन अपग्रेड स्कूलों के लिए अब तक शिक्षकों के कोई पद स्वीकृत नहीं किये गये हैं. वहीं प्लस 2 स्कूलों के लिए शिक्षकों के कुल 5610 पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यरत महज 2490 ही हैं. इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 407559 छात्रों ने पास किया है. औसतन 800 बच्चे होंगे एक स्कूल में और लगभग 73 बच्चों पर एक शिक्षक है.
इसे भी पढ़ें - चतरा:">https://lagatar.in/chatra-electricity-department-handed-over-the-bill-of-more-than-22-thousand-in-four-months-consumer-upset/">चतरा:
बिजली विभाग ने चार माह में थमा दिया 22 हजार से अधिक का बिल, उपभोक्ता परेशान जानिए किस जिले में हैं कितने प्लस टू स्कूल
पलामू 31, धनबाद 17, बोकारो 21, कोडरमा 18, सिमडेगा 13, गिरिडीह 27, हजारीबाग 38, पश्चिमी सिंहभूम 36, पाकुड़ 16, पूर्वी सिंहभूम 20, रांची 37, रामगढ़ 12, सरायकेला खरसावां 18, साहिबगंज 16, देवघर 26, दुमका 23, जामताड़ा 11, गढ़वा 23, गोड्डा 26, गुमला 19, लातेहार 16 और लोहरदगा में 12 है.
इसे भी पढ़ें -जुलाई">https://lagatar.in/aakashas-flight-to-hyderabad-and-bengaluru-will-start-from-ranchi-in-july/">जुलाई
में रांची से शुरू होगी आकाशा की हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए विमान सेवा [wpse_comments_template]
Leave a Comment