Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी. यह घटना रविवार देर रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली की है. जहां देर रात घर लौट रहे अधिवक्ता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. फायरिंग में जख्मी अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड HC के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपराधियों ने मारी गोली
Last Updated: Feb 12, 2024 12:00 AM (IST)