Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड HC के जज अपरेश सिंह त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त, किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.  किरेन रिजिजू ने लिखा कि भारतीय संविधान के तहत राष्ट्रपति ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है. पूर्व में ही कोलेजियम ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य नयायाधीश के रूप में नियुक्त किये जाने को मंजूरी दी थी. (पढ़ें, सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-program-bjp-mps-mlas-from-all-over-state-gathered-will-surround-secretariat-with-a-crowd-of-workers/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम : राज्यभर के भाजपा सांसद व विधायक जुटे, कार्यकर्ताओं के हुजूम संग घेरेंगे सचिवालय)

झारखंड हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त हुए थे अपरेश कुमार सिंह 

बता दें कि जस्टिस अपरेश कुमार सिंह लंबे समय से झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं. करीब 11 वर्ष पहले उनकी नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट में जज के रूप में हुई थी. हाईकोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की और महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किये. झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने अपरेश कुमार सिंह को नयी जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई और शुभकामनांए दी है. इसे भी पढ़ें : सलमान">https://lagatar.in/salman-khan-gets-death-threats-again-caller-tells-police-he-will-kill-him-on-april-30/">सलमान

खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने पुलिस को कहा 30 अप्रैल को मारुंगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही