Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वकील के खिलाफ एक्शन पर रोक के बाद गुरुवार को काम पर लौटे झारखंड HC के अधिवक्ता

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता आज गुरुवार से अपने काम काज पर लौट आये हैं. बुधवार को जिस अधिवक्ता के खिलाफ एक्शन लिया गया था, उसे डबल बेंच से राहत मिलने के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की बैठक हुई. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पहले की तरह सभी अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित होंगे. हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नविन कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र जारी कर बैठक में लिये निर्णय की जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को भी दे दी गयी है. यह जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही