Search

 
 
 

झारखंड विशेष संवैधानिक संकट की ओर बढ़ रहा : निशिकांत दुबे

 
Ranchi : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सीएम हेमंत सोरेन पर लगातार आक्रामक हैं. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान हालात में मध्यावधि चुनाव ही अच्छा विकल्प है. सदस्यता जाने के बाद हेमंत सोरेन जब तक दोबारा विधायक नहीं बनते तब तक मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं. वहीं 6 महीने के भीतर राज्य में चुनाव संभव भी नहीं है, क्योंकि 5 जनवरी तक वोटर लिस्ट का रिवीजन चल रहा है. ऐसे में झारखंड विशेष संवैधानिक संकट की ओर बढ़ रहा है.

अपने विधायकों पर भी भरोसा नहीं है

निशिकांत ने यह भी दावा किया कि राज्य में पैदा हुए सियासी संकट के बीच झारखंड से तीन बसों से सत्ता पक्ष के विधायक छत्तीसगढ़ के बारामूदा ले जाए जा रहे हैं. कहा कि उनको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. उनके सभी विधायक परेशान हैं. उन्होंने कहा कि जब काम नहीं करोगे और करप्शन करोगे तो यही होगा. विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-central-leaderships-instructions-keep-your-mouth-shut-in-cms-office-of-profit-case/">भाजपा

केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश, सीएम के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में मुंह रखें बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही