Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने 96 डॉक्टरों का किया तबादला

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. विभाग ने 31 जुलाई 2026 को अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर कुल 72 चिकित्सा पदाधिकारियों और गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ 24 दंत चिकित्सकों का तबादला कर दिया है. सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. विभाग ने 31 जुलाई 2026 को अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर कुल 72 चिकित्सा पदाधिकारियों और गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ 24 दंत चिकित्सकों का तबादला कर दिया है. सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.


72 चिकित्सा पदाधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों का तबादला 29 जुलाई 2026 को हुई विभागीय स्थापना समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर किया गया है. इस सूची में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक, अस्थि रोग विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं. इन्हें राज्य के विभिन्न सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में नई जिम्मेदारी दी गई है.


इसी के साथ विभाग ने 24 दंत चिकित्सकों और वरीय दंत चिकित्सकों के तबादले की भी अलग अधिसूचना जारी की है. इन चिकित्सकों को राज्य के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पतालों में पदस्थापित किया गया है, ताकि दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जा सके. 


दंत चिकित्सकों की सूची में डॉ. मृणालिनी एक्का को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काठीकुंड (दुमका), डॉ. प्रेरणा स्रोत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईंटखोरी (चतरा), डॉ. शरद कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरऊंटारी (गढ़वा) और डॉ. निकेत कुमार चौधरी को एसएसएलएनटी अस्पताल, धनबाद में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा बोकारो, जामताड़ा, देवघर, खूंटी, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में भी दंत चिकित्सकों को नई जिम्मेदारी दी गई है.


स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिसूचनाओं में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, दंत चिकित्सक और वरीय दंत चिकित्सक आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर योगदान करेंगे. संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्यमुक्त कर योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.


विभाग ने यह भी कहा है कि जिन चिकित्सकों का तबादला उनके स्वयं के अनुरोध या अभ्यावेदन के आधार पर किया गया है, उन्हें स्थानांतरण यात्रा भत्ता (TA) नहीं मिलेगा.


अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन चिकित्सा पदाधिकारियों या दंत चिकित्सकों के वर्तमान पद पर किसी अन्य चिकित्सक की पदस्थापना कर दी गई है, लेकिन उन्हें नया पदस्थापन नहीं मिला है, वे स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची में योगदान देंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही