Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव: 70 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Ranchi News: चुनाव में 2889 मतदाता है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष,सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद व गवर्निंग काउंसिल 9 पद के लिए चुनाव हो रहा है.
 

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में करीब 70 फीसदी  मतदाताओं ने वोट किया. चुनाव में 2017 मतदाताओं ने मतदान किया. मतदान को लेकर आज दिनभर गहमागहमी रही. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखा. मतदान समाप्त होने के बाद वोट पड़े. मतदान को लेकर आज सुबह 9:30 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लगने लगी थी. 

 

कई उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि वोटरों को अपने सीरियल नंबर दे रहे थे और उनसे वोट मांग रहे थे. दोपहर 12:00 के बाद मतपत्र वितरण के लिए लगे टेबलों पर वोटरों की लाइन लगी थी. करीब 2 बजे तक 42% तक मतदान हो चुका था.  चुनाव में 2889 मतदाता है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष,सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद व गवर्निंग काउंसिल 9 पद के लिए चुनाव हो रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही