Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त को

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की चुनाव समिति ने 31 जुलाई 2026 को चुनाव संबंधी अधिसूचना में संशोधन किया है. इससे पहले जारी अधिसूचना में मतदान का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया था. एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए अनुभव की नई पात्रता भी निर्धारित की है. विभिन्न पदों के लिए सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस की न्यूनतम अवधि निर्धारित की गई है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा मतदान
  • चुनाव समिति ने जारी की संशोधित अधिसूचना

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की चुनाव समिति ने 31 जुलाई 2026 को चुनाव संबंधी अधिसूचना में संशोधन किया है. इससे पहले जारी अधिसूचना में मतदान का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया था. एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए अनुभव की नई पात्रता भी निर्धारित की है. विभिन्न पदों के लिए सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस की न्यूनतम अवधि निर्धारित की गई है. 


संशोधित पात्रता के तहत 

अध्यक्ष (1) पद के लिए एडवोकेट एसोसिएशन की कम-से-कम 25 वर्ष की सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस जरूरी है.
उपाध्यक्ष (1) के लिए कम-से-कम 15 वर्ष की सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस होना चाहिए. 
महासचिव (1) के लिए कम-से-कम 10 वर्ष की सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस होना चाहिए.
कोषाध्यक्ष (1) पद के लिए कम-से-कम 5 वर्ष की सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस जरूरी है. सहायक कोषाध्यक्ष (1) पद के लिए कम-से-कम 5 वर्ष की सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस होना चाहिए. सचिव (प्रशासन) [1] पद के लिए कम-से-कम 5 वर्ष की सदस्यता एवं नियमित प्रैक्टिस जरूरी है. सचिव, पुस्तकालय (1) पद के लिए अधिवक्ता संघ का कम-से-कम 5 वर्ष का सदस्य और नियमित रूप से वकालत करने वाला अधिवक्ता होना चाहिए. "सचिव (प्रशासन)" के पद को छोड़कर सभी एकल पद अनारक्षित रहेंगे.


कुल सीटों का लगभग 30% महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा, जिसका विवरण इस प्रकार है–

सचिव (प्रशासन) का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रहेगा.

कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों में से 4 पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेंगे.


चुनाव समिति ने कहा है कि इन संशोधनों के अलावा पूर्व में जारी अधिसूचनाओं की अन्य सभी शर्तें एवं प्रावधान यथावत लागू रहेंगे.

 

विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क तय

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने 30 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क निर्धारित कर दिया है.

 

अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 5,500 रुपये, उपाध्यक्ष के लिए 4,500 रुपये, महासचिव के लिए 4,000 रुपये, कोषाध्यक्ष, सचिव (प्रशासन) एवं सचिव (पुस्तकालय) के लिए 3,500-3,500 रुपये, जबकि कार्यकारिणी समिति (गवर्निंग काउंसिल) सदस्य पद के लिए 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है.

 

चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को दिसंबर 2025 तक का सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा और पुस्तकालय का कोई बकाया नहीं होना चाहिए.

 

अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं सचिव (पुस्तकालय) पदों के लिए नामांकन प्रपत्र का शुल्क 1,000 रुपये और कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है.

 

चुनाव समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि नामांकन दाखिल करने के लिए जमा की गई राशि किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाएगी.
यह अधिसूचना चुनाव समिति की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई है, जिसकी प्रति झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सचिव को भी भेजी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही