Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचंद राव का त्रिपुरा हाईकोर्ट में तबादला

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. उनके ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है.
 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. उनके ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिसूचना जारी की थी कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाएगा. 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. जिसपर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है. जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है. वहीं जस्टिस एम एस रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही