Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाइकोर्टः लिपिक संघ के सदस्य गुरुवार को रहे हड़ताल पर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में आवंटित कमरे का ताला तोड़ने और सामान बाहर फेंके जाने के विरोध में अधिवक्ता लिपिक संघ के सभी सदस्य हड़ताल पर रहे. लिपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व में आवंटित कमरे में बदलाव करते हुए उन्हें दूसरी जगह दी गई थी,दो कमरे आवंटित किए गए थे, लेकिन गुरुवार को एक कमरे का ताला तोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया गया. इसके बाद लिपिक संघ के सदस्यों ने तत्काल काम बंद कर दिया, लिपिक संघ ने इसके लिए एडवोकेट एसोसिएशन पर आरोप लगाया है. इसे लेकर उनकी ओर से हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सूचना दी गई है, लिपिक संघ के महासचिव महादेव यादव ने बताया कि हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय शुक्रवार को उनके कमरे का निरीक्षण करेंगे. इसे भी पढ़ें- कांके">https://lagatar.in/two-health-sub-centers-will-be-constructed-in-kanke-mp-sanjay-seth-laid-the-foundation-stone/">कांके

में दो स्वास्थ्य उपकेंद्र का होगा निर्माण, सांसद संजय सेठ ने किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही