Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाइकोर्ट ने उद्योग सचिव को दिया हाजिर होने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एक कंपनी को सरकारी अनुदान नहीं देने के खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में किसी सरकारी अधिवक्ता के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए उद्योग सचिव को 26 जून को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया. अदालत ने कहा कि उद्योग सचिव इस मामले में अपना पक्ष रखेंगे. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. इस संबंध में मोंगिया हाईटेक की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि सरकार की उद्योग नीति के तहत राज्य में प्लांट लगाने वाली कंपनी को सरकार की ओर से अनुदान राशि दी जाएगी. कंपनी सारी अर्हता पूरी करती है और सरकार से पांच करोड़ रुपये का अनुदान का दावा किया गया था. लेकिन सरकार ने यह कहते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया कि कंपनी सभी अर्हता पूरी नहीं करती है.
इसे भी पढ़ें – लालू">https://lagatar.in/if-laluji-is-saying-then-marriage-will-also-happen-rahul-gandhi/">लालू

जी कह रहे हैं तो शादी भी हो जाएगी : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही