Search

झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

  • स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना को बंद करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
Ranchi : स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना को राज्य सरकार द्वारा बंद किए जाने के खिलाफ संतोष कुमार सोनी की जनहित याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि स्वर्ण रेखा बहुद्देशीय परियोजना में अब तक साढ़े छह हजार करोड रुपए खर्च हो चुके हैं. जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका है. विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर भी व्यवस्था कर दी गई है. लेकिन इसी दौरान राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को बिना कारण ही बंद कर दिया. राज्य सरकार ने मार्च 2020 में इस योजना का काम बंद करने का आदेश दिया था. जबकि इस योजना से हजारों लोगों का रोजगार सृजित होता. सिंचित भूमि के साथ-साथ पर्यटन दृष्टि से भी राज्य का विकास होना था. लेकिन सरकार के उदासीन रवैया के कारण यह योजना अधर में है. ऐसे में अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. वहीं निर्माण करने वाली कंपनी दिलीप बिल्डकॉन की तरफ से अवगत कराया गया कि उनके तरफ से जवाब दाखिल हो चुका है. मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी 2024 को होगी. प्रार्थी संतोष कुमार सोनी की तरफ से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने पैरवी की.
इसे भी पढ़ें – पंकज">https://lagatar.in/hearing-on-pankaj-mishras-bail-ed-asks-for-time-to-file-reply/">पंकज

मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई, ED ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp