Search

 
 
 

झारखंड हाइकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर लगाया 1.25 लाख का जुर्माना, जानिये क्या है मामला

 
Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1.25 लाख का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना याचिका में बिना त्रुटि दूर किए हाइकोर्ट में इस मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने को लेकर लगाया गया है. कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है. इसके बाद भी मामले को कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया, बाद में मामले की सुनवाई भी हाइकोर्ट में हुई थी. कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 125000 रुपए का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने जुर्माना की इस राशि को एडवोकेट क्लर्क एसोसिएशन, झारखंड हाइकोर्ट के पास जमा करने का निर्देश दिया है. हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अर्जुन मुंडा को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी. मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होनी है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/truck-laden-with-pipes-collides-with-five-vehicles-in-ramgarh-valley-one-dead-more-than-20-injured/">रामगढ़

घाटी में पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों में मारी टक्कर, एक की मौत, 20 से अधिक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही