Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार की राष्ट्रपति से शिकायत

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चर्चित अधिवक्ता राजीव कुमार की शिकायत राष्ट्रपति से की गई है. बोकारो निवासी डॉ राजकुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख उनकी शिकायत की है. अपने पत्र में राजकुमार ने कहा है कि वर्ष 2009 में आयुष नियुक्ति घोटाले की शिकायतवाद उन्होंने राजीव कुमार के माध्यम से दर्ज करवाई थी. उसमें तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव प्रदीप कुमार को प्रतिवादी बनाया गया था. शिकायतवाद दर्ज कराने के बाद राजीव कुमार ने मुझसे इसे वापस लेने और दूसरा शिकायतवाद दर्ज करने को कहा, इसके बाद जब दोबारा शिकायतवाद दर्ज कराया गया तो अभियुक्त के नाम से प्रदीप कुमार का नाम हटा दिया गया. इसके खिलाफ उन्होंने संबंधित कोर्ट में एक शिकायत भी दर्ज करायी, लेकिन इस पर सात साल से सुनवाई नहीं हो सकी है. राष्ट्रपति से उन्होंने शिकायत पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें- डबल">https://lagatar.in/double-murder-case-ranchi-polices-hands-still-empty-no-clue-of-criminals-found/">डबल

मर्डर केस : रांची पुलिस के हाथ अब भी खाली, अपराधियों का नहीं मिल पाया सुराग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही