Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट : JPSC के सफल अभ्यर्थियों को नोटिस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को असिस्टेंट डायरेक्टर सीनियर फोरेंसिक लेबोरेट्री के पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सफल अभ्यर्थियों को गृह विभाग के माध्यम से नोटिस जारी किया है. जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. वहीं प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने बहस की. बता दें कि असिस्टेंट डायरेक्टर सीनियर फोरेंसिक लेबोरेट्री की परीक्षा JPSC ने आयोजित की थी, जिसमें 11 अभ्यर्थी सफल हुए थे. जिसके बाद JPSC ने इनकी नियुक्ति की थी. इस संबंध में अपराजिता मीणा समेत अन्य ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि JPSC ने जिनकी नियुक्ति की है, वे अर्हता पूरी नहीं करते.
इसे भी पढ़ें – कॉन्ट्रैक्ट">https://lagatar.in/argument-on-behalf-of-the-state-government-in-the-high-court-on-the-petitions-for-regularization-of-contract-workers/">कॉन्ट्रैक्ट

कर्मियों को नियमित करने की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से हुई बहस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही