Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षक प्रोन्नति पर झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और रांची विवि से मांगा जवाब

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शिक्षक प्रोन्नति मामले में आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर दाखिल अवमानना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के बाद अदालत ने जेपीएससी और रांची विश्वविद्यालय से जवाब मांगा है. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख मुकर्रर की है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बताया गया कि पूर्व में अदालत ने उनकी प्रोन्नति पर रांची विश्वविद्यालय को निर्णय लेने का आदेश दिया था. लेकिन अभी तक कोई आदेश पारित नहीं किया गया है. वहीं जेपीएससी की ओर से कहा गया कि शिक्षक की प्रोन्नति पर विश्वविद्यालय की सहमति जरूरी है. लेकिन इससे संबंधित दस्तावेज विश्वविद्यालय की ओर से आयोग के उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस पर अदालत ने रांची विश्वविद्यालय और जेपीएससी से जवाब मांगा है. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. इसे भी पढ़ें-शिवराज">https://lagatar.in/on-the-lines-of-shivraj-hemant-should-also-apologize-to-the-families-of-tribal-daughters-who-were-victims-of-vandalism-pratul/">शिवराज

की तर्ज पर हेमंत भी बर्बरता की शिकार आदिवासी बेटियों के परिजनों से माफी मांगें : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही