Search

 
 
 

स्पैनिश मूल की महिला से गैंगरेप मामला : झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट

 
Ranchi :   झारखंड के दुमका जिले में स्पैनिश मूल की महिला के साथ गैंगरेप की घटना पर स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर एवं जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को विस्तृत आंकड़े के साथ-साथ इस मामले में की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश दिया है. अदालत ने पूछा है कि विदेशी पर्यटकों के राज्य की सीमा में प्रवेश की जांच के साथ उनके सुरक्षा व  सहायता के लिए राज्य सरकार ने किस प्रकार का एस ओ पी जारी की है और अगर एस ओ पी नहीं है तो भविष्य में इसकी क्या योजना है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दस लाख का भुगतान भी कर दिया गया है. यह जानकारी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी.

स्पैनिश मूल की महिला के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दरअसल पिछले शुक्रवार को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली स्पैनिश मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. स्पैनिश मूल की महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही