Search

 
 
 

झारखंड HC ने अधिवक्ता गृह निर्माण समिति की याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट अधिवक्ता गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की बेंच ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जबाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने इस बिंदु पर जवाब मांगा है कि वकीलों के लिए किन किन जगहों पर भूमि चिन्हित की जा रही है. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता ऋतु कुमार, दीपक कुमार प्रसाद, मुकेश सिन्हा और कौशल किशोर मिश्रा ने बहस की. दरअसल झारखंड हाईकोर्ट अधिवक्ता गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति ने कोर्ट से याचिका दायर कर मांग की है कि हाईकोर्ट के वकीलों को आवासीय परिसर उपलब्ध कराया जाये. इस संबंध में अधिवक्ता धीरज कुमार की ओर से याचिका दायर की गयी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही