Search

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच ने मनाया तुलसी जयंती सह स्थापना दिवस

जिंदगी मंजिल नहीं सफर है, बस चलते रहिए : सुरेश प्रसाद सिंह Ranchi : झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से गुरुवार को तुलसी जयंती सह मंच का स्थापना दिवस समारोह होटल सिटी पैलेस में मनाया गया. मां शारदे को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से समारोह का शुभारंभ हुआ. बाबू वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त कुलपति सुरेश प्रसाद सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. जिन्होंने तुलसीदास के जीवन दर्शन पर विस्तृत एवं सारगर्भित व्याख्यान दिया. जिंदगी मंजिल नहीं सफर है, बस चलते रहिए कहकर सभी को आगे बढ़ते रहने की शिक्षा दी. मंच उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने तुलसीदास के साहित्यिक सामाजिक योगदान एवं विशेष रूप से साहित्य की सार्थकता एवं शक्ति पर प्रेरणाप्रद भाषण दिया.

हिमकर श्याम भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए

राज्य के प्रख्यात गजलकार हिमकर श्याम अस्वस्थ होते हुए भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए. उन्होंने अपने सुंदर दोहों एवं गजल से समारोह को शोभायमान किया. मंच का संचालन कवयित्री ममता मनीष सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में अनिता रश्मि, डॉ सुरेंद्र कौर नीलम, घटा गिरी, कामेश्वर सिंह कामेश, नितेश मिश्र, गीता सिन्हा गीतांजली, डॉ एनके पाठक निराला, सूरज श्रीवास्तव, राज रामगढ़ी, रीना गुप्ता, ऋतुराज वर्षा, मीरा सोनी, गिरिजा कोमल, विनोद सिंह गहरवार, श्रीकृष्णा विश्वकर्मा बादल, रेणु झा रेणुका, रेणुबाला धार, प्रतिभा सिंह एवं ममता मनीष सिन्हा ने कविता पाठ किया. कोषाध्यक्ष श्रीकृष्णा विश्वकर्मा बादल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में मंच संरक्षक विनय सरावगी और विजय राजगढ़िया का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/hec-administration-fired-bulldozer-on-illegal-construction/">रांची

: एचईसी प्रशासन ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//