Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड :  गृह विभाग ने 22 जिलों के आंदोलनकारियों के लिए 6.30 करोड़ आवंटित की

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 22 जिलों के आंदोलनकारियों के लिए 6.30 करोड़ की राशि आवंटित की है. यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया गया है. विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 22 जिलों के आंदोलनकारियों के लिए 6.30 करोड़ की राशि आवंटित की है. यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया गया है. विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

 

गृह सचिव द्वारा जारी निर्देश में 22 जिलों के डीसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. संबंधित जिले के डीसी ही इस राशि की निकासी और व्ययन पदाधिकारी होंगे. राशि की निकासी संबंधित जिला कोषागार से की जाएगी.

 

 

डीसी को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे राशि का भुगतान उचित पहचान के आधार पर करेंगे और यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा.

 

जानें किस जिले को कितनी राशि हुई आवंटित  

- बोकारो: 47.10 लाख

- चाईबासा: 23.44 लाख

- चतरा: 13.26 लाख

- देवघर: 7.67 लाख

- धनबाद: 56.71 लाख

- दुमका: 46.20 लाख

- गिरिडीह: 34.99 लाख

- गुमला: 13.44 लाख

- हजारीबाग: 73.97 लाख

- जमशेदपुर: 1.38 करोड़

- जामताड़ा: 18.60 लाख

- लातेहार: 3.21 लाख

- लोहरदगा: 43.85 लाख

- पाकुड़: 1.87 लाख

- पलामू: 1.47 लाख

- रामगढ़: 22.16 लाख

- रांची: 61.78 लाख

- साहेबगंज: 1.05 लाख

- सिमडेगा: 9.58 लाख

- खूंटी: 1.26 लाख

- गढ़वा: 21 हजार

- कुल: 6.30 करोड़

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही