Search

 
 
 

झारखंड : 39.88 करोड़ में खरीदी जाएगी 2 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, बहुमंजिली इमारतों में आग से करेगा बचाव

झारखंड अग्निशमन विभाग 39.88 करोड़ की लागत से दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदेगी. एक की ऊंचाई 60 मीटर और दूसरे की 42 मीटर होगी. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.
 

Ranchi :  शहर में बड़ी संख्या में बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं, लेकिन इमारतों में अग्निकांड के बचाव के लिए अधिक ऊंचाई वाले हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म नहीं हैं. इसको लेकर झारखंड अग्निशमन विभाग 39.88 करोड़ की लागत से दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदेगी. एक की ऊंचाई 60 मीटर और दूसरे की 42 मीटर होगी. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

 

 राहत और बचाव कार्यों में सहायता करेगा

यह वाहन बहुमंजिली इमारतों में आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में सहायता करेगा. यह एक अत्याधुनिक एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है, जो अग्निशमन और राहत कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एक हाइड्रोलिक बूम लगा होता है, जो 360 डिग्री घूम सकता है, जिससे आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को निकालने में आसानी होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही