Search

 
 
 

Jharkhand : IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, किसी को नहीं मिला वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है. जारी सूची के अनुसार, झारखंड से किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को गैलेंट्री मेडल यानी वीरता पदक नहीं मिला है.
 
आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की फाइल तस्वीर
  • झारखंड पुलिस के 8 जवानों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला

Ranchi :  स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है. जारी सूची के अनुसार, झारखंड से किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को गैलेंट्री मेडल यानी वीरता पदक नहीं मिला है.

 

वहीं झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President's Medal for Distinguished Service) प्रदान किया गया है. यह पदक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.

 

वहीं झारखंड पुलिस के आठ जवानों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. 

 

सम्मानित पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल औरंगजेब खान, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पूर्ण बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल नंद किशोर महतो, हवलदार योगेन्द्र कुमार दास, कांस्टेबल अनिता तिर्की और सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार राय शामिल हैं. 

 

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही