Search

 
 
 

झारखंड IMA के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, आयुष्मान के बकाए की भुगतान की मांग

 
Ranchi: 21 सितंबर 2018 को झारखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की थी. योजना का लाभ झारखंड के गरीब तबके के लोगों को मिल रहा था, लेकिन बीते 1 साल से अस्पतालों को बकाए राशि की भुगतान में कठिनाई हो रही है. इन्हीं समस्याओं को लेकर झारखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रामेश बैस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पैसे के भुगतान नहीं होने से हॉस्पिटल के संचालन में कठिनाइयां हो रही है. इसे भी पढ़ें–लातेहार">https://lagatar.in/latehar-opposition-to-the-decision-to-take-more-land-for-road-widening-villagers-gathered-in-gram-sabha/">लातेहार

: सड़क चौड़ीकरण में अधिक जमीन लेने के फैसले का विरोध, ग्रामसभा में गोलबंद हुए ग्रामीण

बंदी के कगार पर पहुंच चुके हैं कई अस्पताल

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पैसे की भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है. बावजूद इसके पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है आयुष्मान भारत से जुड़े सभी चिकित्सा संस्थान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. कई अस्पताल बंदी के कगार तक पहुंच चुके हैं.

ऋण लेकर करना पड़ रहा है काम

रांची आईएमए के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद ने कहा कि अस्पतालों की आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कईयों को बंद करना पड़ा, जबकि कई भारी कर्ज में हैं. वहीं गैर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था भी ध्वस्त होने की आशंका है. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-mayor-laid-the-foundation-stone-of-4-schemes-said-government-is-snatching-rights-by-bypassing-obc-reservation/">रांची

मेयर ने 4 योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- ‘OBC आरक्षण दरकिनार कर अधिकार छीन रही सरकार’

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल में डॉ शंभु प्रसाद(अध्यक्ष, आईएमए रांची), डॉ योगेश गंभीर(एचपीआई), डॉ राजेश(बालपन हॉस्पिटल), डॉ राजेश कुमार(रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल) शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही