Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा रामदेव को झारखंड IMA ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- वीडियो जारी कर मांगें माफी

Advertisement
Advertisement

Ranchi : योग गुरु बाबा रामदेव ने एलोपैथी को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद से ही एलोपैथी के डॉक्टर बाबा रामदेव के बयान के विरुद्ध गोलबंद हो गए. एक जून को झारखंड के करीब 20 हजार चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया था. अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) झारखंड चैप्टर ने शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव को लीगल नोटिस भेजा है.

इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/sale-of-liquor-in-jharkhand-now-in-private-hands-big-relief-to-rural-electricity-consumers-too/82214/">झारखंड

में शराब की बिक्री अब निजी हाथों में, ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत

बाबा रामदेव को एलोपैथी की छवि खराब करने का कोई अधिकार नहीं

अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद सिंह और सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से भेजे गए नोटिस में मांग की गई है कि बाबा रामदेव बिना शर्त वीडियो जारी कर डॉक्टर समुदाय से माफी मांगें. इसमें कहा गया है कि बिना तथ्य और लॉजिक के उनकी तरफ से लगातार जारी किए जा रहे बयान से डॉक्टर समुदाय अपमानित महसूस कर रहे हैं. अपनों के ही बीच उनका उपहास उड़ाया जा रहा है. उनके पेशेंट उन्हें संदेह के निगाह से देख रहे हैं. ऐसे समय में जब विश्वभर में कोरोना आपदा के दौरान डॉक्टर अपनी जान गंवा कर लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि आपके पास एलोपैथी ट्रीटमेंट की छवि को खराब करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है.

इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/special-vaccination-campaign-started-for-transgender-in-ranchi-district-number-7546028221-released/82233/">रांची

जिले में ट्रांसजेंडर के लिए शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान, 7546028221 नंबर जारी

IMA की राज्य कार्यसमिति की बैठक में लिया गया था निर्णय

पिछले दिनों आईएमए झारखंड की ओर से कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में बाबा रामदेव को लीगल नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया था. इसमें राज्य के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया था. इसमें यह निर्णय लिया गया था कि बाबा रामदेव पर कार्रवाई की जाय. इसी संदर्भ में शुक्रवार को रामदेव को एक लीगल नोटिस भेजा गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही