Search

 
 
 

झारखंड प्रभारी मीर 12 जून को करेंगे लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा

 
Ranchi: झारखंड में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हुए हार जीत की विस्तृत समीक्षा झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर 12 जून को करेंगे. यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बीते दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली. झारखंड में 7 सीटों पर कांग्रेस और अन्य सीटों पर गठबंधन दल के उम्मीदवार थे. इनमें से दो सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर झामुमो को जीत मिली है. उन्होंने कहा कि पार्टी को झारखंड में इससे भी बेहतर परिणाम की आशा थी, लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम हमें प्राप्त नहीं हुआ. झारखंड में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लोकसभा चुनाव में हुई हार जीत की पूरी समीक्षा अत्यंत आवश्यक है. इसकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आगामी 12 जून को संगम गार्डन मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक सुबह 11:30 बजे से होगी. समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, सभी मंत्री, सांसद, विधायक,प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन, अध्यक्ष, सदस्य, बोर्ड निगम, आयोग, मीडिया प्रभारी,चेयरमैन, प्रवक्ता, स्टेट सोशल मीडिया चेयरमैन उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-plywood-businessman-kidnapped-near-kishoreganj-chowk-four-kidnappers-arrested/">रांची

: किशोरगंज चौक के पास से प्लाईवुड कारोबारी का अपहरण, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही