Shubham Kishore Ranchi: 18वीं लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होने हैं. खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में 13 मई, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर, रांची में 25 मई और राजमहल, दुमका, गोड्डा में 1 जून को मतदान होने हैं. चुनाव में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राजनीतिक दल, रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड गठन के बाद 2000 से 2019 तक चार बार लोकसभा चुनाव हुए हैं. वहीं पांचवी बार 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है. इन चार लोकसभा चुनाव में 343 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे, लेकिन केवल तीन ही प्रत्याशी जमानत बचाने में सफल हुए. जिसमें दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर सांसद भी बने. वहीं 340 प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सके. अब तक इन चार लोकसभा चुनावों में कुल 927 उम्मीदवार चुनाव में उतरे, लेकिन 780 उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा सके.
झारखंडः चार लोकसभा चुनाव में 343 निर्दलीय उम्मीदवारों में 340 का हुआ जमानत जब्त, 2 जीते
Leave a Comment