Search

 
 
 

झारखंड : 10 साल में 3.36 लाख केस दर्ज, 2.56 लाख डिस्पोज, चल रहे 79,881 मामले

 
  • झारखंड के अदालतों में केसों की बढ़ती संख्या
  • 10 साल में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज
Ranchi :  राज्यभर की अदालतों में पिछले 10 सालों में (एक जनवरी 2016 से सात फरवरी 2025 तक) तीन लाख 36 हजार 624 केस दर्ज किये गये. इसमें से दो लाख 56 हजार 743 केसों का निपटारा कर लिया गया है. फिलहाल 79,881 केस विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं.

दो लाख से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज

अदालतों में 78,927 सिविल मामले दर्ज किये गये हैं. जिसमें 43,962 मामलों का निपटारा हो चुका है. 34,965 मामलों पर सुनवाई जारी है. वहीं दो लाख 57 हजार 697 क्रिमिनल केस दर्ज किये गये हैं.  इसमें दो लाख 12 हजार 781 मामलों का निपटारा कर लिया गया है. वहीं 44,916 मामले अब भी कोर्ट चल रहे हैं.

साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं सिविल और क्रिमिनल केस 

राज्य में साल दर साल सिविल और क्रिमिनल केसों की संख्या बढ़ी ही जा रही है. वर्ष 2022 में 8551 सिविल और 33901 क्रिमिनल केस दर्ज किये गये. इसी तरह 2023 में 10,439 सिविल और 31523 क्रिमिनल केस दर्ज हुए हैं. 2024 की बात करें तो 11715 सिविल और 28146 क्रिमिनल केस दर्ज किये गये हैं. वहीं 2025 में सात फरवरी तक 1223 सिविल और 2997 क्रिमिनल केस दर्ज हुए हैं.

पिछले चार दिनों कितने मामले हुए दर्ज

  • - चार फरवरी : 45 सिविल और 113 क्रिमिनल केस
  • - पांच फरवरी : 39 सिविल और 121 क्रिमिनल केस
  • - छह फरवरी : 63 सिविल और 141 क्रिमिनल केस
  • - सात फरवरी :  51सिविल और 114 क्रिमिनल केस
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही