Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : पेयजल, कचरा उठाव, प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
  • नगर विकास सचिव ने की निकायों में चल रही योजनाओं की समीक्षा अच्छा काम करने वाले निकाय और पदाधिकारी हर महीने होंगे पुरस्कृत
Ranchi : झारखंड के सभी नगर निकायों में नगर विकास विभाग और जुडको की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा विभागीय सचिव विनय चौबे ने की. जुपमी भवन में उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, बस और टैक्सी स्टैंड निर्माण, पेयजल आपूर्ति, डोर टू डोर कचरा उठाव और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद 48 घंटे के अंदर स्ट्रीट लाइट बदलने का प्रावधान है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. सचिव ने सभी निकायों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजें. सचिव ने सुचारू यातायात के लिए वेंडिंग जोन बनाने और बस और टैक्सी स्टैंड बनाने का भी निर्देश दिया. कहा कि 15 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडिया स्वच्छ लीग का शुभारंभ होगा, जो 2 अक्तूबर तक चलेगा. सभी निकाय नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दें. डोर टू डोर कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने घोषणा की कि बेहतर कार्य करने वाले निकायों और पदाधिकारियों को हर महीने पुरस्कृत किया जाएगा.

बड़हरवा, बड़की सरैया को जल्द डीपीआर बनाने का निर्देश

सूडा निदेशक अमित कुमार ने कहा कि सभी निकाय स्वच्छता इंडिया लीग और स्वच्छता पखवाड़ा पर विशेष ध्यान दें. इसी के आधार पर निकायों के कार्य का मूल्यांकन होगा. सफाई की योजनाओं में युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने पेयजल आपूर्ति की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. बड़हरवा और बड़की सरैया की पेयजल योजनाओं का डीपीआर जल्द बनाने को कहा. निदेशक ने निकायों को भवन का नक्शा पास करने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.

कई निकायों में पीएम आवास योजना की प्रगति धीमी

डीएमए निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने सभी निकायों के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि कुछ निकायों में इस योजना की प्रगति बहुत धीमी पायी गयी. ऐसे निकायों को अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट के साथ आने के लिए कहा गया. बैठक में रांची नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, हजारीबाग की नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, विभाग के अपर सचिव मनोहर मरांडी एवं ज्ञानेंद्र कुमार तथा जुडको के परियोजना निदेशक गोपालजी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – बारिश">https://lagatar.in/electricity-failure-in-many-areas-of-ranchi-due-to-rain-and-maintenance/">बारिश

और मेंटेनेंस के कारण रांची के कई इलाकों में गुल रही बिजली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही